Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में झमाझम बरसात

Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में झमाझम बरसात

BY: • LAST UPDATED : August 12, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: हरियाणा में सुबह से ही मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। अंबाला, कैथल, पानीपत, यमुनानगर और फरीदाबाद में तड़के से ही बारिश हो रही है, जबकि करनाल, सोनीपत, जींद, पलवल और चरखी दादरी में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम में आई इस ताजगी ने लोगों को उमस और गर्मी से राहत दी है।

ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ (IMD) ने दोपहर 12 बजे तक के लिए कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल और पानीपत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं सिरसा, हिसार, रोहतक और सोनीपत के कुछ हिस्सों को छोड़कर बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

मानसून का ट्रफ बदला रुख

बीते कुछ दिनों से मानसून का ट्रफ हिमालय की तलहटी की ओर खिसक गया था, जिससे हरियाणा में बारिश की गति धीमी हो गई थी। लेकिन अब यह ट्रफ फिर से दक्षिण की ओर लौटते हुए प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है। इसका असर यह है कि बारिश का दौर 15 अगस्त तक जारी रहने के आसार हैं।

Advertisement

यलो अलर्ट भी लागू

उत्तरी हरियाणा के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट और हवा में नमी बढ़ने की संभावना है।