Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून की चाल धीमी, 22 जुलाई से फिर होगी सक्रियता, जानिए अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून की चाल धीमी, 22 जुलाई से फिर होगी सक्रियता, जानिए अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

BY: • LAST UPDATED : July 20, 2025

Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसूनी गतिविधियों ने पिछले कुछ दिनों से जहां राहत दी, वहीं अब मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों यानी 19 से 21 जुलाई तक मानसूनी हवाएं कुछ हद तक कमजोर रह सकती हैं। इस दौरान राज्य के कुछ चुनिंदा जिलों में ही बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी, जबकि अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

आज इन जिलों में  बारिश की चेतावनी

20 जुलाई को हरियाणा के तीन जिलों अंबाला, यमुनानगर और करनाल में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। लोगों को सावधानी बरतने और खुले स्थानों पर अधिक समय न बिताने की सलाह दी गई है।

21 जुलाई को सीमित बारिश की संभावना

21 जुलाई को मानसूनी हवाएं अपेक्षाकृत कमजोर रहने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन भारी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

Advertisement

22 जुलाई को फिर से एक्टिव होगा मानसून

तीन दिनों के सुस्त पड़ने के बाद, 22 जुलाई से मानसून के फिर से सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाओं के दोबारा उत्तर भारत की ओर बढ़ने से हरियाणा में व्यापक वर्षा का दौर शुरू हो सकता है।