मौजूदा मौसम का हाल
बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि गुरुवार और शुक्रवार को तेज बारिश की संभावना जताई गई है। अंबाला और यमुनानगर के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। यहां गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।
किन जिलों में होगी बारिश?
18 जिलों में 25 से 50% क्षेत्र में हल्की बारिश के आसार हैं। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, मेवात और फरीदाबाद शामिल हैं। जींद, कैथल, हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में करीब 25% हिस्से में ही बूंदाबांदी होने की संभावना है।
अब तक का मानसून रिकॉर्ड
इस सीजन में हरियाणा ने बारिश के मामले में औसत से बेहतर प्रदर्शन किया है। 26 अगस्त तक प्रदेश में 330.2 मिमी बारिश सामान्य मानी जाती है, लेकिन अब तक 402 मिमी बारिश हो चुकी है। यानी 22% ज्यादा पानी बरसा है।
सबसे ज्यादा और सबसे कम बारिश
सबसे ज्यादा बारिश की बात करे तो इस बार यमुनानगर ने बारिश का रिकॉर्ड बनाया है। यहां अब तक 891.4 मिमी पानी गिर चुका है। और सबसे कम बारिश की बात करे तो सिरसा जिले में मानसून कमजोर साबित हुआ है। यहां केवल 195.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा, भिवानी में 241.9 मिमी, कैथल में 257.9 मिमी, जींद में 277 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से काफी कम है।