Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून का असर एक बार फिर तेज होता नजर आ रहा है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के अलग-अलग जिलों के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के मुताबिक, मंगलवार को तीन जिलों—पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार बने हुए हैं।
किन जिलों में कितनी बारिश की संभावना?
आज सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक और जींद में 0 से 25 प्रतिशत बारिश हो सकती हैं, वहीं कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में 25 से 50 प्रतिशत बारिश और पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर 50 से 75 प्रतिशत बारिश होने के आसार हैं। हालांकि मौसम विभाग ने साफ किया है कि फिलहाल किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन 22 अगस्त से पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।
कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी का बढ़ा जलस्तर
मौसम की मार सिर्फ बारिश तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर नदियों और खेतों पर भी दिख रहा है। कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है। वर्तमान जलस्तर: लगभग 27 हजार क्यूसिक पानी का बहाव इससे नदी से सटे कई गांवों में पानी घुस चुका है। घुटनों तक पानी भर जाने से ग्रामीणों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। सबसे बड़ी समस्या किसानों के सामने खड़ी हुई है, क्योंकि अब तक 5 हजार से ज्यादा एकड़ फसलें पानी में डूबकर नष्ट हो चुकी हैं।