Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather Update: हरियाणा में निकासी व्यवस्था से जनता परेशान, मानसून से पहले मौसम का बदला मिजाज

Haryana Weather Update: हरियाणा में निकासी व्यवस्था से जनता परेशान, मानसून से पहले मौसम का बदला मिजाज

BY: • LAST UPDATED : June 16, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: हरियाणा के दो प्रमुख जिलों सोनीपत और भिवानी इस समय मौसम और प्रशासनिक लापरवाही की दोहरी मार झेल रहे हैं। जहां सोनीपत के राई क्षेत्र में बरसात के पानी की निकासी न होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं भिवानी में मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिससे तापमान में कुछ राहत तो मिली है लेकिन अगले कुछ दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहने की चेतावनी भी जारी की गई है।

Property Dealer Theft in Sonipat: हरियाणा के इस जिले में प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में सोने की चेन और लाखों रुपए की हुई चोरी, आरोपी CCTV में हुआ कैद

सोनीपत में राई क्षेत्र में जलभराव से राहगीरों को परेशानी

हर बार की तरह इस बार भी नगर निगम के दावों की पोल बरसात ने खोल दी। राई क्षेत्र से गुजरने वाला बहादुरगढ़ हाईवे भारी बारिश के बाद जलमग्न हो गया है। इस जलभराव के कारण राहगीरों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात से पहले नगर निगम द्वारा नालों की सफाई के बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन जैसे ही पहली अच्छी बारिश हुई, सारा पानी सड़क पर आ गया और निकासी व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई। लोगों का कहना है कि हर साल यही स्थिति होती है, लेकिन न तो नालों की समय पर सफाई होती है और न ही कोई स्थायी समाधान। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम अधिकारियों से अविलंब इस समस्या को हल करने की मांग की है।

भिवानी में मौसम में अचानक बदलाव

दूसरी ओर, भिवानी जिले में मौसम ने अचानक अपना रुख बदल लिया है। कृषि विज्ञान केंद्र भिवानी के मौसम वैज्ञानिक डा. देवीलाल के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अब तापमान 39 से 40 डिग्री तक आ गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन से चार दिन तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान कभी तेज धूप, कभी बादल, कहीं हल्की बारिश और कहीं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी देखने को मिल सकती है।

एक सप्ताह पहले हरियाणा में मानसून कर सकता है प्रवेश

डा. देवीलाल के अनुसार, 19 से 20 जून के बीच मानसून की पहली अच्छी बारिश होने की संभावना है और इस बार मानसून एक सप्ताह पहले हरियाणा में प्रवेश कर सकता है। इसके साथ ही उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि वे बागवानी और नर्सरी के पौधों की सिंचाई शाम के समय करें क्योंकि रेतीली भूमि में नमी की कमी हो चुकी है जो अब धीरे-धीरे भर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि कपास की फसल में मॉयश्चर बढ़ने के कारण मुरझाने की समस्या देखी जा रही है, ऐसे में किसान निराई व गुड़ाई का कार्य कर सकते हैं ताकि फसल को नुकसान से बचाया जा सके।