Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather Update: हरियाणा वालों हो जाओ सावधान! IMD ने प्रदेश में मूसलाधार बारिश का जारी किया अलर्ट

Haryana Weather Update: हरियाणा वालों हो जाओ सावधान! IMD ने प्रदेश में मूसलाधार बारिश का जारी किया अलर्ट

BY: • LAST UPDATED : July 28, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: हरियाणा में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है और प्रदेश में दो दिन तक लगातार बारिश की संभावना जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने 28 जुलाई और 29 जुलाई को राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। इसके चलते मौसम विभाग ने 12 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट में चेतावनी दी गई है कि इन क्षेत्रों में तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की भी संभावना है, जिससे सतर्कता बरतने की जरूरत है।

12 जिलों में यलो अलर्ट जारी

आज यानी 28 जुलाई से हरियाणा के जिन जिलों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है, उनमें यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, गुरुग्राम, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल, फरीदाबाद और मेवात शामिल हैं। इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

28 जुलाई का बारिश पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, 28 जुलाई को हरियाणा के दक्षिणी व मध्य भागों में बारिश ज्यादा प्रभावी रहने वाली है जैसे-  75-100% बारिश की संभावना वाले जिले: चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल। 50-75% बारिश की संभावना वाले जिले: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और भिवानी। 25-50% बारिश की संभावना वाले जिले: कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद और हिसार और 0-25% बारिश की संभावना वाले जिले: सिरसा और फतेहाबाद। इन जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है।

Advertisement

29 जुलाई का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने 29 जुलाई के लिए भी लगभग समान हालात बने रहने की संभावना जताई है। इन दोनों दिनों में कुछ जिलों में लगातार या रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। विशेषकर दक्षिण हरियाणा के जिलों में अधिक सक्रियता देखने को मिलेगी। इस दौरान कुछ स्थानों पर जलभराव, ट्रैफिक में बाधा और किसानों के लिए फसल से संबंधित नुकसान की संभावना को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।

रविवार को भी कई जिलों में हुई बारिश

रविवार, 27 जुलाई को भी हरियाणा के कई जिलों में मानसून सक्रिय रहा। कहीं-कहीं हल्की तो कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान सिरसा जिले में 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सबसे कम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस चंडीगढ़ में रिकॉर्ड किया गया।