Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: हरियाणा में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। किसानों और आम जनता के लिए यह खबर राहत के साथ-साथ सतर्कता बरतने का संकेत भी है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग, के अनुसार अगले 3 घंटों के भीतर राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
किन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों में बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी दर्ज की जा सकती है। इसी क्रम में नारनौल और करनाल में हल्की बूंदाबांदी पहले ही शुरू हो चुकी है।
26 अगस्त तक रहेगा असर
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि प्रदेश में 26 अगस्त तक तेज बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। यानी आने वाले दिनों में लोगों को बारिश से भीगने का और किसानों को फसलों के लिए अतिरिक्त पानी मिलने का लाभ मिलेगा।