Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather Update: हरियाणा में देर रात से हो रही गरज चमक के साथ बरसात, इन 16 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

Haryana Weather Update: हरियाणा में देर रात से हो रही गरज चमक के साथ बरसात, इन 16 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

BY: • LAST UPDATED : July 31, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। राज्य के कई जिलों में बीती रात से लेकर आज सुबह तक तेज बारिश हुई, जबकि कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी ने मौसम को सुहावना बना दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ मौसम केंद्र की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के 16 जिलों में आज बारिश के साथ तेज हवाएं और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। अगले चार दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है।

कई जिलों में लगातार बारिश जारी

हिसार, पानीपत, सोनीपत, जींद, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़-नारनौल और सिरसा जैसे जिलों में आज सुबह से ही बारिश जारी है। खेतों में पानी भर गया है और शहरों में भी सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनने लगी है। वहीं, चरखी दादरी और झज्जर में रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

रातभर झमाझम बरसे बादल

गुरुग्राम, अंबाला और कुरुक्षेत्र में बीती रात तेज बारिश हुई, जिसके चलते मौसम में ठंडक घुल गई है। हालांकि सुबह होते-होते बारिश थम गई, लेकिन आसमान में अब भी घने बादल छाए हुए हैं। लोगों को उमस से राहत मिली है, लेकिन साथ ही साथ ट्रैफिक और दैनिक कार्यों में बाधा भी देखी जा रही है।

Advertisement

इन 16 जिलों में जारी किया गया अलर्ट

मौसम विभाग ने हरियाणा के 16 जिलों में आज भारी बारिश और गरज के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में सिरसा, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद, चरखी दादरी, जींद, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल,  पंचकूला और यमुनानगर शामिल है। यहां पर कहीं तेज बारिश तो कहीं गरज-चमक के साथ आंधी की संभावना है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, खासकर खुले स्थानों और खेतों में काम करने वाले किसानों को।

वहीं अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और सोनीपत जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और मौसम ठंडा बना रहेगा।

अगले चार दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले चार दिन हरियाणा में मौसम का यही मिजाज बना रहेगा। कहीं तेज बारिश तो कहीं रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रहेगी। विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे फिलहाल फसल से जुड़े कार्यों में सतर्कता बरतें और मौसम पूर्वानुमान पर नज़र रखें।