Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather Update: बढ़ती गर्मी से मचा कोहराम, हरियाणा झेल रहा लू की मार

Haryana Weather Update: बढ़ती गर्मी से मचा कोहराम, हरियाणा झेल रहा लू की मार

BY: • LAST UPDATED : April 25, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: हरियाणा में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। मौसम विभाग ने लू को लेकर अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। साथ ही पशु-पक्षियों को लू से बचाने के लिए भी एक विशेष एडवाइजरी जारी की गई है।

ये जिला रहा सबसे गर्म

बुधवार को हरियाणा के अधिकतम तापमान में औसतन 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद गर्मी का स्तर सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक बना हुआ है। यानी तापमान में हल्की गिरावट जरूर आई, लेकिन राहत की उम्मीद अभी नजर नहीं आ रही है।
प्रदेश में हिसार सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दूसरी ओर, भिवानी में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक 2.1 डिग्री की गिरावट आई, जिसके बाद वहां का तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नारनौल में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार

जहां कुछ जिलों में तापमान में गिरावट देखी गई, वहीं नारनौल में गर्मी ने रफ्तार पकड़ी। यहां अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि हुई और यह 38.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले तीन से चार दिनों में गर्मी और अधिक बढ़ने की संभावना है। ऐसे में नागरिकों को धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और बुजुर्गों व बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

Advertisement

Advertisement

लेटेस्ट खबरें

Rao Narbir Apologize Media: फरीदाबाद में ग्रीवेंस कमेटी बैठक के दौरान मीडिया को रोके जाने पर मचा बवाल, मंत्री राव नरबीर ने माफी मांगते हुए मानी गलती
Shyam Singh Rana on Congress Ceasfire Question: “भारत किसी दबाव में नहीं लेता फैसले…”, कांग्रेस द्वारा सीजफायर के सवाल पर श्याम सिंह राणा ने किया पलटवार
Krishan Bedi on Congress Ceasefire Question: “विपक्ष की यह मांग…”, सीजफायर पर कांग्रेस द्वारा विशेष सत्र की मांग पर मंत्री कृष्ण बेदी का बड़ा बयान
Road Accident in Chandigarh: तेज रफ्तार कार ने ली कांस्टेबल की जान, पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर हुआ दर्दनाक हादसा
Anil Vij on Congress Ceasefire Question: सीजफायर के बाद कांग्रेस के सवालों पर मंत्री अनिल विज का पलटवार, कहा- “युद्ध नीति में सब कुछ…”