Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather Update: गर्मी का प्रचंड प्रहार, हरियाणा में रिकॉर्ड तोड़ तापमान, ये जिला रहा सबसे गर्म

Haryana Weather Update: गर्मी का प्रचंड प्रहार, हरियाणा में रिकॉर्ड तोड़ तापमान, ये जिला रहा सबसे गर्म

BY: • LAST UPDATED : May 16, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: हरियाणा में मई का महीना अपने चरम पर है और गर्मी ने पूरे प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने राहत की कुछ उम्मीद जताई है, खासकर कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है।

फरीदाबाद बना प्रदेश का सबसे गर्म जिला

गुरुवार को फरीदाबाद प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विशेषकर फरीदाबाद के बोपानी (AWS) क्षेत्र में यह तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश भर में तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है, जिसमें सबसे ज्यादा इजाफा भिवानी जिले में 2.4 डिग्री सेल्सियस का रहा। भिवानी का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री तक पहुंच गया।

तेज हवाओं और लू से सावधानी जरूरी

मौसम विभाग ने तेज गर्म हवाएं लू चलने की चेतावनी दी है। इस दौरान आम जनता को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। धूप में अधिक देर तक न रहें, हल्के और ढीले कपड़े पहनें, पानी और तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, 16 मई को हरियाणा के दो जिलों — कैथल और जींद — में 25 फीसदी बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है, लेकिन आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।