Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather Update: फरवरी में चढ़ा सूरज का पारा, आज हरियाणा में बूंदाबांदी के आसार

Haryana Weather Update: फरवरी में चढ़ा सूरज का पारा, आज हरियाणा में बूंदाबांदी के आसार

BY: • LAST UPDATED : February 19, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम लगातार बदलाव के दौर से गुजर रहा है। बीते कुछ दिनों से बादलों की आवाजाही बढ़ने के कारण राज्य के विभिन्न जिलों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, आज सिरसा, हिसार और फतेहाबाद में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही, उत्तरी हरियाणा के जिलों में भी मौसम में बदलाव देखा जा रहा है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

उत्तर हरियाणा में बदलता मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर हरियाणा के जिलों जैसे पानीपत और करनाल में तापमान में गिरावट देखी गई है। करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में अगले 24 घंटों के भीतर हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे संकेत मिलता है कि अगले कुछ दिनों में मौसम और ठंडा हो सकता है।

तापमान में उतार-चढ़ाव और आगामी पूर्वानुमान

वर्तमान में, हरियाणा के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक बना हुआ है, जिससे फरवरी के महीने में ही गर्मी का अनुभव होने लगा है। फरीदाबाद हरियाणा का सबसे गर्म जिला बना हुआ है, जहां अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, अंबाला में 27 डिग्री, हिसार में 27.8 डिग्री, करनाल में 26.2 डिग्री, नारनौल में 27.2 डिग्री, रोहतक में 25.9 डिग्री, सिरसा में 27 डिग्री, जींद में 26.9 डिग्री और पानीपत में 25.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

Advertisement

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 21 फरवरी से मौसम में और बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, फरवरी के अंत में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, लेकिन इसके ज्यादा प्रभावी होने की संभावना कम है।