Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather Update: हरियाणा में ठंड और घने कोहरे से गिरता तापमान, विजिबिलिटी शून्य, यहां देखें वीडियो

Haryana Weather Update: हरियाणा में ठंड और घने कोहरे से गिरता तापमान, विजिबिलिटी शून्य, यहां देखें वीडियो

BY: • LAST UPDATED : January 3, 2025

Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: उत्तर भारत में इन दिनों सर्दी और घने कोहरे का प्रकोप जारी है। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी का असर अब मैदानी क्षेत्रों में भी दिखाई देने लगा है। हरियाणा के जींद, अंबाला, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे प्रमुख शहरों में कोहरे और ठंड ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। विजिबिलिटी में भारी कमी और तापमान में गिरावट के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं।

जींद में विजिबिलिटी 10 मीटर कम

जींद में सुबह से ही घने कोहरे का असर दिखा। विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम हो गई, जिससे सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए। ठंड इतनी अधिक है कि लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि यह कोहरा रबी की फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

अंबाला में लगातार धुंध का नजारा

अंबाला शहर में नया साल शुरू होने के बाद से लगातार कोहरे का कहर जारी है। शुक्रवार की सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्दी के कारण सड़कों पर सुबह सैर करने वाले लोगों की संख्या भी कम हो गई है। जो लोग बाहर निकले, वे खुद को गर्म रखने के लिए अलाव जलाते दिखे।

Advertisement

गुरुग्राम में तापमान 7 डिग्री

गुरुग्राम में भी कोहरे का असर साफ देखा गया। विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम हो गई और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। कोहरे के कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तापमान में और गिरावट हो सकती है। पहाड़ी इलाकों की बर्फबारी का असर यहां ठिठुरन भरी ठंड के रूप में महसूस किया जा रहा है।

फरीदाबाद में शीतलहर और कोहरा

फरीदाबाद में शुक्रवार सुबह शीतलहर जैसी स्थिति रही। घने कोहरे ने विजिबिलिटी लगभग शून्य कर दी। NH-19 और राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन के आसपास की सड़कें धुंध से ढकी रहीं। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि दिन में 18 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। कोहरे के कारण वाहन चालक धीमी गति से वाहन चलाने पर मजबूर हैं, और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।

 

Haryana Weather News: हरियाणा मेें नए साल का आगाज कड़ाके की ठंड के साथ, ये शहर बना सबसे सर्द