Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather Update: हरियाणा में गर्मी की तपिश चरम पर, आज से लू का तांडव शुरु, ये जिला रहा सबसे गर्म

Haryana Weather Update: हरियाणा में गर्मी की तपिश चरम पर, आज से लू का तांडव शुरु, ये जिला रहा सबसे गर्म

BY: • LAST UPDATED : June 9, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: हरियाणा में गर्मी ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। जून की शुरुआत में कुछ दिनों तक तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन अब प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस ने फिर से लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। सबसे अधिक गर्म सिरसा रहा, जहां तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया।

44 डिग्री सेल्सियस के बीच टूटे  रिकॉर्ड

प्रदेश के दक्षिणी और पश्चिमी इलाकों में आज पारा 41 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। वहीं, चंडीगढ़ सहित हरियाणा के उत्तरी जिलों में भी तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो रहा है, जबकि शाम के समय भी उमस से राहत नहीं मिल पा रही है।

इन 11 जिलों में लू की चेतावनी

9 जून तक प्रदेश का मौसम सामान्यतः खुश्क बना रहेगा। साथ ही, आज से प्रदेश में लू चलने की भी संभावना है, खासकर राजस्थान की सीमा से सटे हरियाणा के 11 जिलों में इसका प्रभाव ज्यादा देखा जा सकता है। वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रोहतक, पलवल, रेवाड़ी, मेवात (नूंह)। इन जिलों में दिन के समय गर्म हवाओं का असर महसूस किया जा सकता है, जिससे लू लगने की संभावना बढ़ जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी है।