Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम की आखिरी शीतलहर शुरू, तेज हवाओं से बढ़ी ठंड, रात का तापमान सिंगल डिजिट में पहुंचने की आशंका!

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम की आखिरी शीतलहर शुरू, तेज हवाओं से बढ़ी ठंड, रात का तापमान सिंगल डिजिट में पहुंचने की आशंका!

BY: • LAST UPDATED : March 5, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: हरियाणा में एक बार फिर सर्दी ने दस्तक दे दी है। मार्च की शुरुआत के साथ ही उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने पूरे राज्य में ठंड बढ़ा दी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में तेज़ गति से हवाएं चलेंगी, जिससे रात का तापमान सिंगल डिजिट में पहुंच सकता है। यह इस मौसम की आखिरी शीतलहर मानी जा रही है, जो 5 से 8 डिग्री तक तापमान गिरा सकती है।

तेज हवाओं से ठंड का असर बढ़ा

रात से ही उत्तर-पश्चिमी हवाएं 15-20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफ दिख रहा है। दिन में धूप खिलने के बावजूद, हवाओं की ठंडक ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग ने बताया है कि 9 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।

5 दिन तक जारी रहेगा ठंडा मौसम

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, 5 और 6 मार्च को हवाएं और तेज हो सकती हैं, जिससे रात के तापमान में और गिरावट होगी। हालांकि, 12 मार्च के बाद मौसम में बदलाव होगा और गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगेगी।

Advertisement

मौसम विभाग ने किसानों को इस दौरान फसलों की सिंचाई न करने की सलाह दी है। तेज हवाओं और ठंड के कारण फसलों में नमी बनी रहेगी, जिससे अधिक पानी देने की जरूरत नहीं होगी।

होली के बाद बढ़ेगी गर्मी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मार्च के दूसरे सप्ताह से ठंड का असर कम होने लगेगा और होली के बाद गर्मी का एहसास होने लगेगा। फिलहाल, यह शीतलहर इस सर्दी की आखिरी ठंडी लहर मानी जा रही है, जिसके बाद हरियाणा में मौसम गर्म होने लगेगा।