Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather Update: हरियाणा के लिए अगले 72 घंटे है भारी, तेज गरगरहाट के साथ होगी मूसलाधार बारिश

Haryana Weather Update: हरियाणा के लिए अगले 72 घंटे है भारी, तेज गरगरहाट के साथ होगी मूसलाधार बारिश

BY: • LAST UPDATED : August 21, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: हरियाणा में इस समय मॉनसून का मिजाज पूरी तरह स्थिर नहीं हो पाया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य में किसी भी जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी और बादलों के छाए रहने की संभावना जताई गई है। इसका असर तापमान पर भी देखने को मिलेगा और लोगों को उमस भरे मौसम से हल्की राहत मिल सकती है।

आज इन जिलों में होगी बारिश

आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में 25 से 50 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। इन इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और रोहतक जिलों में बारिश की संभावना काफी कम है। यहां 0 से 25 प्रतिशत तक ही वर्षा के आसार जताए गए हैं।

अगले 72 घंटे होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज का दिन हल्की बूंदाबांदी और बादलों के साथ गुजरेगा, लेकिन इसके बाद बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। वहीं आने वाले 72 घंटों यानी 3 दिन तक पूरे हरियाणा में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। इससे किसानों को भी राहत मिलेगी, क्योंकि धान और कपास की फसलों के लिए यह बरसात बेहद उपयोगी साबित होगी।