Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather Update: हरियाणा का मौसम खेल रहा है आंख-मिचौली, कभी तपिश, कभी ठिठुरन!

Haryana Weather Update: हरियाणा का मौसम खेल रहा है आंख-मिचौली, कभी तपिश, कभी ठिठुरन!

BY: • LAST UPDATED : February 13, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: हरियाणा में फरवरी के महीने में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कभी तेज धूप से गर्मी महसूस होती है तो कभी रात का तापमान अचानक गिरकर ठंड बढ़ा देता है। पिछले कुछ दिनों में तापमान में भारी उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है। बुधवार को हरियाणा के कई जिलों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया, जबकि रात में पारा 4 डिग्री तक लुढ़क गया।

किन जिलों में कितना रहा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, अंबाला, नारनौल, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, रोहतक और सोनीपत में अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं करनाल, पानीपत और जींद में तापमान 23 से 24 डिग्री के बीच रहा। प्रदेश के अन्य हिस्सों में यह 25 से 26 डिग्री के आसपास बना रहा।

बुधवार को यमुनानगर, रोहतक, फरीदाबाद, पलवल, महेंद्रगढ़, नारनौल और गुरुग्राम में तापमान 28 डिग्री को पार कर गया, जिससे दिन के समय गर्मी महसूस की गई।

Advertisement

पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 14 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते हरियाणा में बादल छाए रह सकते हैं और दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि, रात का तापमान बढ़ने की उम्मीद है, जिससे लोगों को सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस हो सकती है।

16 फरवरी को हल्की बूंदाबांदी संभव

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 16 फरवरी तक बना रह सकता है। इस दौरान हरियाणा के दक्षिण-पश्चिमी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इससे दिन के तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना है, लेकिन यह ज्यादा लंबे समय तक टिकने वाला नहीं होगा।