Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम रहेगा सुहाना, इन जिलों में गरज चमक के साथ होगी बारिश

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम रहेगा सुहाना, इन जिलों में गरज चमक के साथ होगी बारिश

BY: • LAST UPDATED : May 7, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: हरियाणा में गर्मी से राहत की उम्मीद एक बार फिर बंधी है, क्योंकि बुधवार से प्रदेश में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में आंशिक बादल, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम का यह उतार-चढ़ाव 11 मई तक बना रह सकता है, जिससे तापमान में भी हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

बुधवार और वीरवार को तीन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 8 और 9 मई (बुधवार और वीरवार) को हरियाणा के तीन जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में मौसम का रुख बदलेगा। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इन दोनों दिनों में इन जिलों में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना बनी रहेगी, जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा।

9 मई को आठ जिलों में हल्की बारिश की संभावना

9 मई को मौसम का प्रभाव कुछ और जिलों तक बढ़ सकता है। इस दिन पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि, यह बारिश छिटपुट और हल्की हो सकती है, लेकिन इससे स्थानीय स्तर पर तापमान में कुछ गिरावट जरूर आ सकती है।

Advertisement

10 मई को व्यापक बारिश की संभावना

10 मई को हरियाणा में मौसम का प्रभाव अधिक व्यापक हो सकता है। इस दिन पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में 25 से 50 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। इसके अलावा कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जैसे जिलों में भी 25 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। हालांकि, इसी दिन हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।