Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather Update: हरियाणा में 4 दिन होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने इन 9 जिलों में जारी किया अलर्ट

Haryana Weather Update: हरियाणा में 4 दिन होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने इन 9 जिलों में जारी किया अलर्ट

BY: • LAST UPDATED : August 22, 2025

Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून का असर लगातार गहराता जा रहा है। मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ ने प्रदेश के 9 जिलों  पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक आने वाले चार दिनों तक लगातार बारिश होगी, जिससे जनजीवन पर बड़ा असर पड़ सकता है।

बारिश से बढ़ी मुसीबतें

इस सीजन में हरियाणा में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हुई है। खासतौर पर यमुनानगर जिले में हालात गंभीर बने हुए हैं, जहां अब तक 800 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। लगातार बारिश से गांवों में पानी भरने लगा है, जिससे लोगों को घरों तक आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सिरसा जिला इस बार सबसे कम बारिश वाला इलाका रहा है।

मारकंडा नदी का जलस्तर 26 हजार क्यूसेक

बारिश के चलते प्रदेश की नदियों और नालों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। कुरुक्षेत्र की मारकंडा नदी का जलस्तर बढ़कर 26 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया है। इस्माइलाबाद के नजदीक नैसी गांव में तटबंध टूटने से खेतों में पानी भर गया है, जिससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान हो सकता है।

Advertisement

पहाड़ी क्षेत्रों से आया उफान

पंचकूला के मोरनी क्षेत्र से एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि बारिश के कारण नाले में उफान आ गया। हालात इतने बिगड़ गए कि स्कूली बच्चों को नाले के बीच से ही सुरक्षित दूसरी ओर पहुंचाया गया। यह दृश्य ग्रामीण इलाकों में बारिश से पैदा हुई मुश्किलों की गंभीरता को साफ दर्शाता है।