Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather Update: हरियाणा में 15 जिलों में बारिश तो बाकी में होगी खिली धूप, जाने अपने इलाको में मौसम का हाल

Haryana Weather Update: हरियाणा में 15 जिलों में बारिश तो बाकी में होगी खिली धूप, जाने अपने इलाको में मौसम का हाल

BY: • LAST UPDATED : August 8, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने आज 8 अगस्त को प्रदेश के 15 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम के इस ताजा बदलाव ने किसानों और आम लोगों दोनों के लिए राहत की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। वहीं, कुछ जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा।

इन जिलों में होगी बारिश

आज जिन 15 जिलों में बारिश का अनुमान है, उनमें पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह शामिल हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, पलवल और नूंह में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है, जबकि बाकी 13 जिलों में हल्की फुहारें या सामान्य वर्षा दर्ज की जा सकती है। इसके चलते इन क्षेत्रों में लोगों को हल्की ठंडक का अहसास हो सकता है और अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।

Advertisement

इन जिलों में रहेगा सामान्य मौसम

वहीं, प्रदेश के 7 जिलों  जींद, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, रोहतक, भिवानी और चरखी दादरी में आज मौसम सामान्य रहने की संभावना है। यहां न तो तेज धूप और न ही वर्षा के खास संकेत हैं। हालांकि, आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।