Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश के बाद सुहाना हुआ मौसम, जानें आने वाले दिनों का अपडेट

Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश के बाद सुहाना हुआ मौसम, जानें आने वाले दिनों का अपडेट

BY: • LAST UPDATED : May 4, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम ने अचानक करवट ली है। मई की गर्मी से लोगों को फिलहाल राहत मिलती नजर आ रही है। शनिवार सुबह हरियाणा के कई जिलों में बादल छाए रहे, कहीं हल्की बारिश हुई तो कहीं ओलावृष्टि ने लोगों को चौंका दिया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी व्यापक बारिश की संभावना जताई है, जिससे गर्मी से फिलहाल राहत बनी रहेगी।

Haryana Weather Update: मई में सर्दी का अहसास, हरियाणा में झमाझम बारिश और ओलावृष्टि से मौसम सुहाना

इन जिलों में फिलहाल साफ मौसम

फरीदाबाद और पलवल में सुबह से ही रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है। वहीं, गुरुग्राम, चरखी दादरी, नारनौल और झज्जर में बादल छाए हुए हैं। भिवानी में सुबह हल्की बारिश हुई, लेकिन अब मौसम साफ हो गया है। हिसार, जींद, पंचकूला, सिरसा, सोनीपत, पानीपत, करनाल, फतेहाबाद और कैथल में अभी मौसम साफ बना हुआ है। हालांकि, कुरुक्षेत्र में देर रात हल्की बारिश दर्ज की गई थी, लेकिन अब वहां तेज धूप निकल आई है।

7 मई तक गर्मी से राहत

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में 7 मई तक गर्मी से राहत बनी रहेगी। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, अन्य जिलों में भी 25 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है।

Advertisement

4-5 मई को पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना

4 मई को राज्यभर में बारिश का व्यापक असर दिखेगा। पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है। कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत और सोनीपत में 25 से 50 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में 25 प्रतिशत तक बारिश का अनुमान है। 5 मई को भी राज्यभर में वर्षा संभावित है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और जींद में 25 प्रतिशत बारिश की उम्मीद है, जबकि अन्य जिलों में यह आंकड़ा 25 से 50 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।