Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather Update: हरियाणा में देर रात हुई बारिश और ओलावृष्टि से मौसम हुआ सुहाना, आज भी इन जिलों में जारी अलर्ट

Haryana Weather Update: हरियाणा में देर रात हुई बारिश और ओलावृष्टि से मौसम हुआ सुहाना, आज भी इन जिलों में जारी अलर्ट

BY: • LAST UPDATED : May 12, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: हरियाणा में मई के महीने में जहां एक ओर गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू किया था, वहीं अब मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में आने वाले दिनों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। रविवार को भी हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान देखने को मिला था, जिसने मौसम को अचानक ठंडा कर दिया।

छह जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पंचकूला, अंबाला समेत 6 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, राज्य के 8 जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। यह हवाएं स्थानीय स्तर पर पेड़ गिरने या बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी स्थिति पैदा कर सकती हैं। अन्य जिलों में मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा। मंगलवार को भी मौसम कुछ जिलों में राहत देने वाला रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 25 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है। हालांकि, यह बारिश हल्की होगी लेकिन तापमान में थोड़ी गिरावट ला सकती है।

बाकी जिलों में रहेगा शुष्क मौसम

इन संभावित बारिश वाले जिलों के अलावा प्रदेश के 16 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और गर्मी का असर जारी रहेगा। इन क्षेत्रों के निवासियों को अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी और तापमान सामान्य से ऊपर बना रह सकता है।
Advertisement

लेटेस्ट खबरें