Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather Update: हरियाणा में झमाझम बारिश और ओले गिरने से बदला मौसम का मिजाज, जाने आने वाले दिनों का क्या हैं हाल

Haryana Weather Update: हरियाणा में झमाझम बारिश और ओले गिरने से बदला मौसम का मिजाज, जाने आने वाले दिनों का क्या हैं हाल

BY: • LAST UPDATED : May 14, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: हरियाणा में मंगलवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और कई जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी का असर देखने को मिला। दोपहर बाद शुरू हुआ यह मौसम का बदलाव धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में फैलता गया। मौसम विभाग पहले ही इस बदलाव की चेतावनी दे चुका था, और मंगलवार को इसका असर जमीन पर भी साफ नजर आया।

इन 9 जिलों में हुई बारिश

राज्य के जिन जिलों में मंगलवार को बारिश दर्ज की गई, उनमें हिसार, गुरुग्राम, भिवानी, रोहतक, फतेहाबाद, झज्जर, चरखी दादरी, जींद और सोनीपत शामिल हैं। हिसार जिले के बालसमंद क्षेत्र के गांव सीसवाला में तो ओलावृष्टि भी हुई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई। वहीं झज्जर में बारिश के साथ तेज आंधी चली, जिससे एक पेड़ सड़क किनारे गिरकर पास के घर से टकरा गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

बादल और धूल भरी आंधी ने बढ़ाई चिंता

पानीपत, रेवाड़ी और फरीदाबाद जैसे जिलों में शाम के समय घने बादल छाए रहे और तेज धूल भरी आंधी चली। इन इलाकों में बारिश नहीं हुई, लेकिन धूल के गुबार से विजिबिलिटी कम हो गई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर, करनाल, कैथल, नूंह, नारनौल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर जैसे जिलों में मौसम पूरी तरह साफ बना रहा और तापमान में भी कोई खास गिरावट नहीं दर्ज की गई।

Advertisement

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि अगले चार दिनों (13 से 16 मई) तक हरियाणा के विभिन्न जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश के 7 जिलों में बारिश की 25 प्रतिशत तक संभावना है। इन इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है, साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश होने की आशंका जताई गई है।