Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी और बारिश से तापमान में गिरावट

Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी और बारिश से तापमान में गिरावट

BY: • LAST UPDATED : February 20, 2025

Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: हरियाणा में बुधवार रात मौसम का अचानक बदलाव देखने को मिला। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण तेज आंधी चली और हल्की बारिश दर्ज की गई। इस बदले हुए मौसम से जहां लोगों को ठंड का अहसास हुआ, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई।

तेज आंधी और बारिश का असर

बुधवार देर शाम महेंद्रगढ़ जिले में मौसम में बदलाव देखा गया। दोपहर के बाद से ही आसमान में बादल छाने लगे और शाम होते-होते तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली। नांगल चौधरी, निजामपुर, नारनौल, अटेली, सतनाली, महेंद्रगढ़ और कनीना में 15-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इसके बाद हल्की बारिश भी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

किसानों की बढ़ी चिंता

 

Advertisement

मौसम में इस बदलाव से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच गईं। तेज आंधी और बारिश से रबी की फसलों पर प्रभाव पड़ सकता है। जिन खेतों में गेहूं, सरसों और चने की फसल खड़ी है, उनके प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

 

तापमान में गिरावट

महेंद्रगढ़ और नारनौल में दिन और रात का तापमान 26.7 और 9.5 तथा 27.2 और 9.9 सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, यह पश्चिमी विक्षोभ 21 फरवरी तक इलाके से आगे बढ़ जाएगा। इसके बाद एक बार फिर से उत्तरी हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।

 

Haryana Weather Update: फरवरी में गर्मी का अहसास, 18 फरवरी के बाद बारिश और तेज हवाओं से गिरेगा तापमान