Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से बढ़ेगीं ठिठुरन, तापमान में गिरावट

Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से बढ़ेगीं ठिठुरन, तापमान में गिरावट

BY: • LAST UPDATED : February 5, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: इन दिनों मौसम में तेजी से परिवर्तन देखा जा रहा है। हाल ही में कोहरे की चादर ने सुबह की दृश्यता को प्रभावित किया, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी रही। अब, मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आगामी तीन दिनों तक वर्षा की संभावना बनी हुई है। इससे तापमान में गिरावट आने की भी उम्मीद है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। अरब सागर से आने वाली नमी युक्त हवाओं के चलते 3 फरवरी की रात से मौसम प्रभावित होना शुरू होगा और 5 फरवरी तक राज्य के अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इस दौरान, सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी और दिन के समय रुक-रुक कर वर्षा होने की संभावना बनी हुई है।

तापमान में गिरावट के संकेत

वर्तमान में अधिकतम तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। दिन के समय खिली धूप के कारण तापमान सामान्य स्थिति में बना हुआ है, लेकिन आगामी वर्षा के कारण तापमान में गिरावट होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, वर्षा होने से ठंडक बढ़ सकती है और लोगों को सर्द हवाओं का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisement