




Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। जहां अब तक तेज गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा था, वहीं अब बारिश की फुहारों और घने बादलों ने राहत की सांस दिला दी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश में आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। प्री-मानसूनी गतिविधियों की शुरुआत हो चुकी है और 28 जून तक मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है।
सोनीपत में सोमवार सुबह 8 बजे से पौने 9 बजे तक तेज बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। इससे पहले सुबह 6 बजे पानीपत में भी हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। इसके साथ ही कई जिलों में बादलों की घनी परत छाई रही है, जिसमें रेवाड़ी, जींद, कुरुक्षेत्र, नारनौल, फतेहाबाद, झज्जर, नूंह, सिरसा, कैथल और चरखी दादरी शामिल हैं।
मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक हरियाणा के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए हैं। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं आसमानी बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है। किसानों और ग्रामीण इलाकों के लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम को ध्यान में रखते हुए फसल और उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
19 जून से प्री-मानसूनी हवाओं के आने की संभावना जताई जा रही है, जिससे प्रदेश में वातावरण में नमी बढ़ेगी और तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। इसका असर खासकर दक्षिणी और पश्चिमी हरियाणा में अधिक देखने को मिलेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह बदलाव मानसून की आहट है।
हरियाणा में मानसून की आधिकारिक एंट्री 28 जून को होने की संभावना है। 3 जुलाई तक मानसून पूरे राज्य में सक्रिय हो जाएगा और अच्छी बारिश की उम्मीद की जा सकती है। इस दौरान खेतों की सिंचाई में सहूलियत बढ़ेगी और खरीफ की फसलों की बुआई को गति मिलेगी।
मौसम विभाग ने जिलावार संभावित वर्षा का पूर्वानुमान भी जारी किया है:




