Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather Update: हरियाणा में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

Haryana Weather Update: हरियाणा में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

BY: • LAST UPDATED : August 14, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: बीती रात से हरियाणा के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है, जिसने उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी है। लगातार चल रही सूखी और गर्म हवाओं के बाद आई इस बारिश ने न केवल तापमान में गिरावट लाई, बल्कि मौसम को भी बेहद सुहावना बना दिया है। हालांकि, तेज बरसात के कारण कुछ निचले इलाकों में जलभराव की संभावना भी जताई जा रही है।

बारिश से गिरा तापमान

पिछले कुछ दिनों से हरियाणा में तापमान लगातार बढ़ रहा था और उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा था। लेकिन बीती रात हुई भारी बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और हवा में नमी बढ़ने से गर्मी का असर कम हो गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, फरीदाबाद समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर में 14, 15 और 16 अगस्त तक मौसम सुहावना बना रहेगा। खासकर 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के दिन, हल्के बादल और ठंडी हवाएं लोगों को सुखद अनुभव देंगी।

Advertisement

आगे का मौसम

पूर्वानुमान के मुताबिक, 16 से 19 अगस्त तक हल्की बूंदाबांदी और बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।