Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather Update: मौसम ने ली करवट, हरियाणा में बूंदाबांदी से तापमान लुढ़का

Haryana Weather Update: मौसम ने ली करवट, हरियाणा में बूंदाबांदी से तापमान लुढ़का

BY: • LAST UPDATED : February 4, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। कई जिलों में देर रात और सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग ने पहले ही पूर्वानुमान जताया था कि 4 और 5 फरवरी को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और शीतलहर का प्रभाव जारी है।

नारनौल में बादलों की चादर

नारनौल में मंगलवार सुबह से ही बादलों ने डेरा जमा लिया। सुबह करीब 6 बजे और फिर 7 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम ठंडा हो गया। न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो ठंड के बढ़ने का संकेत है। बादल छाए रहने के कारण दिन के तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है।

कुरुक्षेत्र में शीतलहर के साथ हल्की बारिश

कुरुक्षेत्र में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। रात करीब दो बजे हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे ठंड बढ़ गई। यहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शीतलहर का असर जारी है और दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे ठंडक बनी रहेगी।

Advertisement

पानीपत में रात से ही बदलाव, सुबह बूंदाबांदी

पानीपत में सोमवार रात को ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। रात में हल्की बूंदाबांदी हुई और सुबह होते ही बादलों ने आसमान घेर लिया। सुबह 7 बजे फिर से हल्की बारिश शुरू हो गई। इस बदलाव के कारण अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया।