Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड, कोहरे का कहर रहेगा जारी

Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड, कोहरे का कहर रहेगा जारी

BY: • LAST UPDATED : January 29, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: हरियाणा में एक बार फिर मौसम करवट लेने को तैयार है। राज्य में इस हफ्ते बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 3 फरवरी 2025 तक मौसम सामान्य बना रहेगा, लेकिन उसके बाद ठंड फिर से बढ़ सकती है। खासकर किसानों के लिए यह मौसम चिंता का विषय बन सकता है, क्योंकि फसलों पर इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है।

कोहरे का असर फिर से देखने को मिलेगा

प्रदेश में इस सप्ताह बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान। यमुनानगर में 1 फरवरी को गरज के साथ बारिश होने की संभावना। फरीदाबाद, सोनीपत, गुरुग्राम, अंबाला और चंडीगढ़ में मौसम सामान्य रहेगा। कोहरे का असर फिर से देखने को मिलेगा।

कैसा रहेगा तापमान?

इस सप्ताह प्रदेश में हल्की ठंड बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इससे आम लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन किसानों के लिए यह चिंता की बात हो सकती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, बदलते मौसम का गेहूं की फसल पर नकारात्मक असर पड़ सकता है और उत्पादन में 25 प्रतिशत तक की गिरावट संभव है।

Advertisement

कोहरा और बारिश का असर

हरियाणा के कुछ हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। वहीं, 1 फरवरी को यमुनानगर में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ सकती है।