Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और ठंड की दोहरी मार

Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और ठंड की दोहरी मार

BY: • LAST UPDATED : January 30, 2025

Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हल्की ठंड बनी हुई थी, लेकिन अब मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। 31 जनवरी से 3 फरवरी के बीच राज्य में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है। इससे ठंड में एक बार फिर से इजाफा हो सकता है, जिससे आमजन को ठिठुरन का सामना करना पड़ सकता है।

सुबह के समय छाई घनी धुंध

आज सुबह हरियाणा के कई जिलों में घनी धुंध देखने को मिली। खासकर करनाल, पानीपत, सोनीपत, कैथल, जींद और झज्जर जिलों में विजिबिलिटी (दृश्यता) घटकर 20 मीटर तक रह गई। इससे सड़क यातायात प्रभावित हुआ और वाहन चालकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह धुंध हाल ही में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण बनी है।

तापमान में उतार-चढ़ाव, किसानों को राहत

धुंध और बदलते मौसम के चलते हरियाणा में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है, हालांकि पिछले 24 घंटों में इसमें 0.4 डिग्री की हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, दिन के तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट आई है, लेकिन यह अब भी सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक बना हुआ है।

Advertisement

इस तापमान परिवर्तन से किसान काफी संतुष्ट हैं। बढ़ते तापमान के कारण गेहूं और सरसों की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने लगा था, लेकिन ठंडक बढ़ने से अब फसलों के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अगर बारिश होती है, तो यह रबी फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

क्या कहते हैं मौसम विशेषज्ञ?

मौसम विभाग के अनुसार, 18 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद से ही धुंध की स्थिति में बदलाव देखा गया था। अब नए सिस्टम के प्रभाव से बारिश की संभावना बढ़ गई है। अगर 31 जनवरी से 3 फरवरी के बीच बारिश होती है, तो हरियाणा में ठंड का प्रभाव और बढ़ सकता है।