अपनाएं बाबा रामदेव का यें चमत्कारी नुस्खा, हीमोग्लोबिन हो जाएगा दोगुना
शरीर के हर हिस्से में ऑक्सीजन ले जाने के लिए हीमोग्लोबिन बेहद जरूरी है, जो कि RBC यानी रेड ब्लड सेल्स में पाया जाता है।
शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी से कमजोरी, थकान, चक्कर आना और एनीमिया जैसी समस्या हो सकती है।
पुरुषों में हीमोग्लोबिन 13.8 से 17.2 ग्राम/डीएल, महिलाओं में 12.1 से 15.1 ग्राम/डीएल तथा बच्चों में 11 से 16 ग्राम/डीएल होना चाहिए।
आइए जानते है कि हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए योग गुरु बाबा रामदेव ने क्या सलाह दी है, जिससे 1 हफ्ते में इसका लेवल 7 से 14 g/dL तक हो सकता है।
गाजर, चुकंदर और अनार का जूस- इन तीनों का जूस बेहद पावरफुल है और रोज इसका सेवन करने से हीमोग्लोबिन बढ़ जाता है।
लेमनग्रास का जूस- ये जूस शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। लेमनग्रास के साथ एलोवेरा, अनार और चुकंदर का जूस बनाए और रोज पीएं 7 दिन के अंदर आपको फर्क नजर आएगा।
गन्ने का जूस- यह जूस सर्दियों में हीमोग्लोबिन बढाने के लिए सबसे सस्ता और अच्छा नुस्खा है। यह लिवर के लिए भी फायदेमंद होता है और पीलिया की समस्या को भी दूर करता है।
शकरकंद- हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए यह बहुत फायदेमंद है। इसका सेवन पाचन तंत्र के लिए भी अच्छा होता है।
अंजीर और खजूर- इनमें आयरन भारी मात्रा में होता है, इन दोनों चीजों का रोजना सेवन एनीमिया से बचाने में मदद करता है। इसमें रातभर मुनक्का भिगोकर सुबह खाने से हीमोग्लोबिन जल्दी बढ़ जाता है।