A view of the sea

Credit: Pinterest

महाकुंभ में भगदड़ के बाद योगी सरकार ने किए 5 अहम बदलाव, जानें

महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन देर रात हुए हादसे के बाद योगी सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया हैं।

दरअसल योगी सरकार ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेला क्षेत्र के लिए पांच बड़े फैसले लिए हैं।

आइए जानें कि योगी सरकार ने कौन से 5 अहम बदलाव किए है।

मेला क्षेत्र को पूरी तरह नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है, जिसके तहत मेला क्षेत्र में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

मेला प्रशासन द्वारा वीवीआईपी पास भी निरस्त कर दिए गए हैं। किसी विशेष पास के जरिए वाहनों को मेले में प्रवेश नहीं मिलेगा।

मेला क्षेत्र की सड़कों को वन-वे कर दिया गया है। जिसके तहत श्रद्धालुओं को एक मार्ग से प्रवेश मिलेगा और वे दूसरे मार्ग से बाहर आ सकेंगे।

वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। प्रयागराज से सटे जिलों से आने वाले वाहनों को जिले की सीमा पर रोका जा रहा है।

4 फरवरी को बसंत पंचमी स्नान संपन्न होने तक कड़े प्रतिबंध लागू रहेंगे, शहर में चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

Read More