A view of the sea

Credit: Pinterst

भक्तों की सारी मनोकामना होगी पूरी, जानें किस भगवान को कौन-सा फूल करें अर्पित

हिंदु धर्म में पूजा-पाठ का खास महत्व है। यह देवी-देवताओं के लिए श्रद्धा और विश्वास प्रतीक माना जाता है।

पूजा के समय देवी- देवताओं पर फूल चढाना आस्था को और भी गहरा करता है।

आइए जानते है कि किस देवी- देवता को कौन से फूल प्रिय है और इससे कैसे सारी मनोकामना पूरी होती है।

माता लक्ष्मी- माता लक्ष्मी को कमल बहुत प्रिय है। यदि कमल का फूल न हो तो लाल गुलाब भी अर्पित किया जा सकता है।

भगवान गणेश- गणेश जी को पीले रंग के फूल, मोगरा और गुलाब बहुत प्रिये होते है, खासतौर पर दूर्वा घास चढाने से भक्तों को गणेश जी की जल्दी कृपा मिलती है।

देवों के देव महादेव- भगवान शिव को सफेद फूल, मदार के फूल और हरश्रृंगार के फूल प्रिय है, लेकिन उनकी कृपा जल्द पानें के लिए धतूरे का फूल चढाना चाहिए, ध्यान रहें उन्हें केवड़े के फूल कभी न चढाए।

भगवान विष्णु- विष्णु जी को पीले फूल, चमेली, चंपा और वैजयंती के फूल ज्यादा पसंद हैं। साथ ही जब भी भगवान विष्णु को भोग लगाए तो उन्हें तुलसी के पत्ते जरुर चढ़ाएं, इसे भगवान प्रसन्न होते है।

हनुमान जी- बजरंग बली को लाल रंग के फूल प्रिय है, इसलिए आप उन्हें लाल गुलाब, लाल गेंदा अर्पित कर सकते है।

Read More