A view of the sea

Credit: Pinterest

सावधान! बार-बार मोबाइल का इस्तेमाल करना पड़ सकता है भारी, जानें क्या हैं नुकसान

आज के जामाने में लोग सुबह उठते हीं अपने घरवालों को नहीं बल्कि मोबाइल को याद करते हैं। उठते हीं हर कोई मोबाइल इस्तेमाल करने के लिए बैठ जाता हैं।

लोग मोबाइल सिर्फ काम के लिए हीं नहीं बल्कि अपने मंनोरंजन के लिए इस्तेमाल करने लगें हैं।

लेकिन क्या आप जानते है कि मोबाइल की ये लत कलाई के लिए कितनी नुकसानदेह हैं। आइए जानें इससें होनी वाली बिमारियां

दरअसल इस बिमारी को टेक्स्टिंग थंब कहा जाता है, यह अंगूठे के बार-बार मूवमेंट करने से होती है। जिसके कारण अंगूठे की तरफ टेंडन में सूजन हो जाती है।

इस वजह से लोगों को चीजें पकड़ने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं।

कार्पल टनल सिंड्रोम: इसमें लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने से कलाई की नस पर दबाव पड़ता है, जिसकी वजह से कलाई में दर्द, झनझनाहट, सुन्न पन के लक्षण दिखते है।

ट्रिगर फिंगर: इसमें बार-बार उंगली का इस्तेमाल करने से टेंडन डिस्टल पाम के पास चिपक सकती है, जिससे डिसकंफर्ट होने के साथ ही आपका मूवमेंट भी प्रभावित हो सकता है।

जानें इन समस्याओं से कैसें पाए निजात

थोड़ी- थोड़ी देर पर ब्रेक लें- लगातार फोन का इस्तेमाल करते वक्त कुछ समय के लिए फोन को रख कलाई को रोटेट करें।

कलाई को स्ट्रेच करें- अपनी कलाई को थोड़ी- थोड़ी देर पर स्ट्रेच करते रहें और साथ हीं स्ट्रेंथनिंग एक्सरसाइज करें।

Read More