A view of the sea

गर्मियों में वरदान से कम नहीं ये फल, पोषक तत्वों का भरपूर खजाना, फायदे जान हैरान रह जाएंगे

फलों का राजा कहलाने वाला आम हर किसी का पंसदीदा फल होता है। इसमें स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी भरपूर खजाना होता है।

वैसे तो आम बाजारों में बारहों महीने मिलता है, लेकिन गर्मियों में जो इस फल का स्वाद दुगुना हो जाता है। आम के लगभग 1400 किस्मे होती है।

आइए जानें की गर्मियों में आम का सेवन करने से स्वाद के साथ-साथ शरीर में कितना फायदा मिलता है।

पाचन करे दुरुस्त- आम में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। इसमें मौजूद एंजाइम पाचन शक्ति को बढ़ाते हैं। अगर आप नियमित रूप से आम खाते हैं, तो पाचन क्रिया बेहतर हो सकती है।

इम्यून सिस्टम के लिए रामबाण- आम में विटामिन सी और विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाए- आम में ल्यूटिन, ज़ेक्सैंथिन और विटामिन ए होता है, जो आपकी आँखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन आपकी आँखों को सूरज से बचा सकते हैं, जबकि विटामिन ए को दृष्टि में सुधार के लिए अच्छा माना जाता है।

दिल की सेहत रहे दुरुस्त- आम में मैग्नीशियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये तत्व दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। आम का सेवन करने से आप दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।

Read More