सावधान! पपीते का जूस सभी के लिए नहीं, इन लोगों को हो सकता है गंभीर नुकसान
credit: pinterest
पपीते का फल शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आप जानते है कि कुछ लोगों को इसका सेवन करना भारी पड़ सकता है। आइए जाने किन लोगों के लिए यह नुकसान देह है।
गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक – पपीते में लेटेक्स और पपेन नामक तत्व होते हैं, जो गर्भाशय को संकुचित कर सकते हैं और गर्भपात का खतरा बढ़ा सकते हैं।
एलर्जी से ग्रस्त लोगों को परेशानी – कुछ लोगों को पपीते से एलर्जी हो सकती है, जिससे त्वचा पर रैश, खुजली या सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।
डायबिटीज के मरीजों को सावधानी जरूरी – पका पपीता प्राकृतिक रूप से मीठा होता है, जिससे शुगर लेवल बढ़ सकता है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
लो ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए हानिकारक – पपीते का जूस ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है, लेकिन जिनका बीपी पहले से कम रहता है, उन्हें इससे कमजोरी या चक्कर आ सकते हैं।
गैस्ट्रिक प्रॉब्लम वाले लोगों के लिए सही नहीं – पपीता पेट को साफ करने में मदद करता है, लेकिन ज्यादा सेवन से पेट में गैस, ऐंठन और दस्त जैसी समस्याएँ हो सकती हैं।
सर्जरी से पहले न करें सेवन – पपीते में मौजूद कुछ तत्व खून को पतला कर सकते हैं, जिससे सर्जरी के दौरान अत्यधिक ब्लीडिंग होने का खतरा बढ़ सकता है।
थायरॉयड मरीजों को हो सकती है परेशानी – कुछ रिसर्च बताती हैं कि पपीते में मौजूद तत्व थायरॉयड हार्मोन के संतुलन को प्रभावित कर सकते हैं।
किडनी स्टोन के मरीजों के लिए नुकसानदायक – पपीते में विटामिन C अधिक मात्रा में होता है, जिससे किडनी में स्टोन बनने का खतरा बढ़ सकता है।
बच्चों को अधिक मात्रा में न दें – छोटे बच्चों को ज्यादा पपीता या उसका जूस देने से पेट खराब हो सकता है और उन्हें डिहाइड्रेशन हो सकता है।