Jan 07, 2025
Shristi
Credit: Google
सर्दियों में इस छोटे बीज का करे सेवन, पोषण और स्वाद का बेजोड़ मिश्रण
सर्दियों में अपने आहार में बीजों को शामिल करें। खास तौर पर कद्दू के बीज स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं।
पाचन तंत्र को करें मजबूत: कद्दू के बीज में फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है, जिससे कब्ज दूर होता है और पेट साफ रहता है।
दिल की सेहत के लिए अमृत: ओमेगा-3, ओमेगा-6 फैटी एसिड, मैग्नीशियम और जिंक दिल को मजबूत बनाते हैं और हार्ट हेल्थ में सुधार लाते हैं।
ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण: इनके नियमित सेवन से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित रहता है।
बेहतर नींद के लिए मददगार: ट्रिप्टोफैन अमीनो एसिड मेलाटोनिन हार्मोन को बढ़ाता है, जिससे गहरी और अच्छी नींद आती है।
डायबिटीज के लिए वरदान: कद्दू के बीज ब्लड शुगर को नियंत्रित करने और टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।
इम्यूनिटी को बनाएं मजबूत: जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ये बीज इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाते हैं।
विटामिन और प्रोटीन का खजाना: इनमें मौजूद हेल्दी फैट्स शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं और पोषण की कमी को पूरा करते हैं।
स्किन और बालों के लिए फायदेमंद: कद्दू के बीज में मौजूद पोषक तत्व त्वचा और बालों को चमकदार और स्वस्थ बनाते हैं।
Read More
बारिश का सीज़न, हेल्थ का रीजन, जानें बरसाती बीमारियों से बचाव के 10 रामबाण टिप्स
बारिश के मौसम में कैसे रखें बच्चों की सेहत का ख्याल?
शादी के 6 महीने बाद नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर पहली बार शेयर की फोटो, साथ में दोनों दिख रहे है काफी क्यूट
गर्मियों में वरदान से कम नहीं ये फल, पोषक तत्वों का भरपूर खजाना, फायदे जान हैरान रह जाएंगे