मक्के की रोटी सेहत के लिए वरदान, पर छुपे है कई नुकसान!
सर्दियों में मक्के की रोटी के साथ सरसो का साग खाना किसे पंसद नहीं होगा, स्वाद के साथ- साथ ये सेहत के लिए भी लाभकारी होता है।
लेकिन मक्के की रोटी का सेवन करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है, वरना इसके नुकसान भी हो सकते है।
आइए जानते है कि किन लोगों को मक्के की रोटी का सेवन नही करना चाहिए।
एलर्जी की समस्याएं: मक्के के आटे से स्किन पर रैशेज, खुजली और जलन हो सकती है। इसके अलावा, कुछ लोगों को इससे सांस लेने में तकलीफ भी हो सकती है।
पाचन समस्याएं: मक्के का अधिक सेवन उल्टी, चक्कर आना, सिरदर्द और कमजोरी जैसे पाचन संबंधित समस्याएं उत्पन्न कर सकता है।
अस्थमा पर प्रभाव: मक्के का आटा अस्थमा के रोगियों में सांस की समस्याओं को बढ़ा सकता है और उनकी सांस लेने की क्षमता में रुकावट डाल सकता है।
ब्लड शुगर पर असर: मक्के में उच्च मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जो ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा सकते हैं। डायबिटीज या उच्च रक्त शर्करा वाले व्यक्तियों के लिए यह खतरनाक हो सकता है।