A view of the sea

Credit: Pinterest

मकर संक्रांति के शुभ दिन गलती से भी न करें यें काम होगा बड़ा नुकसान!

मकर संक्रांति हिंदुओं का खास त्यौहर है, जो कि 14 या 15 जनवरी को मनाया जाता है।

इस साल मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाया जा रहा है।

सूर्य देव इस दिन सुबह 9:03 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

पुण्य काल मुहूर्त की बात करें तो यह सुबह 09:03 से शाम 05:46 बजे तक रहेगा।

वहीं महा पुण्य काल की बात करें तो सुबह 09:03 से सुबह 10:48 बजे तक रहेगा।

आइए जानते है कि इस शुभ दिन में किन चीजों का करें दान।

तिल और गुड़ : कहते है कि तिल को शुद्धि और गुड़ को मिठास का प्रतीक माना जाता है। तिल-गुड़ का दान करने से कुंडली में सूर्य और शनि ग्रह के दोषों का निवारण होता है।

अनाज और खिचड़ी: इस दिन अनाज दान करने से धन-धान्य की वृद्धि होती है, खासकर काले उड़द का दान खास लाभकारी है। वहीं गरीबों को खिचड़ी बनाकर खिलाना शुभ होता है।

धातु के बर्तन: इस दिन आप तांबे, पीतल, चांदी या सोने के बर्तन दान करना शुभ माना जाता है। यह समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है।

मकर संक्रांति के दिन जानें क्या दान न करें?

टूटी-फूटी वस्तुएं: इस दिन टूटे हुए बर्तन, फटे कपड़े या कोई भी अधूरी वस्तु दान न करें। यह अशुद्धता का प्रतीक माना जाता है।

सफेद चावल और सफेद कपड़े: कुछ मान्यताओं के मुताबिक,  इस दिन सफेद चावल और सफेद कपड़े का दान शुभ नहीं माना जाता। यह चंद्रमा से जुड़ी चीजें हैं, जो सूर्य की ऊर्जा से मेल नहीं खातीं।

काले रंग की वस्तुएं: इस दिन काले कपड़े या वस्तुएं दान न करें इससें नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।

Read More