A view of the sea

Credit: Google

सुबह के वक्त खाली पेट खा ले यें चीज, पूरे दिन रहेगें सुपरएक्टिव

दिन की शुरुआत हमेशा हेल्दी खाने से करना चाहिए,  नाश्ते के वक्त अगर आप 5 से 6 मुन्नके खा ले तो पूरे दिन फिट एंड फाइन रहेगें।

मुन्नका एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसमें मिठास, पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

आइए जानते है कि मुन्नके का सेवन करने से हेल्थ पर क्या असर पड़ता  है।

मुन्नका पाचन तंत्र के लिए अत्यंत गुणकारी है, इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। नियमित रुप से इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या भी दूर हो जाती है।

मुन्नके का सेवन करने से ब्लड शुगर के स्तर को कम किया जा सकता है।

मुन्नका दिल के लिए भी अच्छा होता है। इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व होते है,  जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

मुन्नका में आयरन, कैल्शियम और विटामिन सी जैसे आवश्यक पोषक तत्व होते हैं जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी काफी मदद करता है।

मुन्नके को रोज खाने से सर्दी और फ्लू जैसी समस्या को दूर किया जा सकता है।

Read More