A view of the sea

Credit: Google

हरियाणा के प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल, आपकी यात्रा का अनमोल अनुभव

हरियाणा अपने दूध-दही और देसी रहन सहन के लिए जाना जाता है।

लेकिन क्या आप जानते  है कि हरियाणा में कई प्रसिद्ध ऐतिहासिक जगह आज भी मौजूद है, जो कि पूरे विश्व में प्रसिद्द है।

आइए जानते है कि हरियाणा में कौन-कौन सी ऐतिहासिक जगहें है जहां आपको जाना चाहिए।

राय बाल मुकुंद दास का छत्ता: नारनौल में स्थित ये छत्ता, मुकुंद दास द्वारा बनवाया गया 5 मंजिला इमारत है जो महान मुगल सम्राट शाहजहां के शासन के दौरान नारनौल के दीवान थे।

कोस मीनार: जब जीटी रोड का निर्माण शेरशाह सूरी ने साल 1540-45 में करवाया था तब सड़कों के किनारे प्रत्येक कोस पर मीनारों का निर्माण भी हुआ। उस समय यह टावर दूरी सूचक के रूप में काम करता था।

जल महल:  नारनौल जिले में स्थित यह महल चारों तरफ से पानी से घिरा हुआ है, जो इसे आकर्षक बनाता है। इसका निर्माण शाह कुली खान ने पानीपत की दूसरी लड़ाई के बाद करवाया था।

महम की बावड़ी: रोहतक जिले में स्थित यह बावड़ी भारत की प्रसिद्ध बावड़ियों में से एक है। इसका निर्माण शाहजहां के काल में हुआ था। इसकी लंबाई 200 फीट और चौड़ाई 90 फीट से अधिक है।

 मटिया किला: पलवल में स्थित मटिया किला मध्यकालीन काल में बनाया गया था। इस किले में कई कब्रें हैं। यह किला अफगान कला का बेहतरीन उदाहरण भी माना जाता है।

 करनाल झील: यह ऐतिहासिक जगह होने के साथ पारंपरिक जगहों में से भी एक है। इस झील को लेकर मान्यता है कि महाभारत काल में महान योद्धा कर्ण द्वारा इसकी स्थापना की गई थी। कहते हैं कि करनाल शहर की स्थापना भी कर्ण ने ही की थी।

Read More