A view of the sea

credit: Pinterest

वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2025 में फिनलैंड फिर से नंबर वन, अमेरिका टॉप 10 से बाहर, जानें भारत और पाकिस्तान का रैंक

फिनलैंड ने लगातार आठवीं बार दुनिया के सबसे खुशहाल देश का ताज अपने नाम किया।

डेनमार्क और नॉर्वे ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया, जिससे नॉर्डिक देशों का दबदबा कायम रहा।

आइसलैंड चौथे और नीदरलैंड पांचवें स्थान पर रहे, ये देश अपनी सामाजिक सुरक्षा और जीवन की गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध हैं।

अमेरिका को बड़ा झटका लगा, वह टॉप 10 से बाहर होकर 24वें स्थान पर लुढ़क गया।

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में अकेलेपन की समस्या तेजी से बढ़ रही है।

चीन को 68वें, पाकिस्तान को 109वें, और नेपाल को 92वें स्थान पर रखा गया।

भारत की बात करे तो इस बार उसे लिस्ट में 118वां स्थान मिला है। इससे पहले 2022 के खुशहाली देशों की लिस्ट में 94 स्थान पर था, जो कि भारत की अब तक की अच्छी रैंकिंग में से एक है।

भारत के पड़ोसी देशों में बांग्लादेश 134वें, श्रीलंका 133वें और नेपाल 92वें नंबर पर है।

अफगानिस्तान दुनिया का सबसे दुखी देश बना, 147 देशों की सूची में आखिरी स्थान पर रहा।

इस रिपोर्ट को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के वेलबीइंग रिसर्च सेंटर ने संयुक्त राष्ट्र के सहयोग से जारी किया।

Read More