Jan 15, 2025
Shristi
दिल्ली में कांग्रेस का नया हेडक्वार्टर देखा क्या? जानें इसकी खास सुविधाएं
कांग्रेस पार्टी का नया मुख्यालय इंदिरा भवन दिल्ली के 9A कोटला मार्ग पर बनकर तैयार हो गया है।
इस अत्याधुनिक भवन का उद्घाटन बुधवार को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने किया।
इस मौके पर राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अजय माकन और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।
भवन को लगभग 242 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है।
नए मुख्यालय में आधुनिक सुविधाओं और टेक्नोलॉजी का खास ध्यान रखा गया है।
इसमें बैठक कक्ष, मीडिया सेंटर और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर है, जो मुख्यालय पार्टी की कार्यशैली को उन्नत बनाएगा।
इसमें पुस्तकालय, सम्मेलन कक्ष, और डिजिटल सेंटर भी शामिल हैं।
भवन की वास्तुकला इसे एक भव्य और ऐतिहासिक पहचान देती है
।
Read More
बारिश का सीज़न, हेल्थ का रीजन, जानें बरसाती बीमारियों से बचाव के 10 रामबाण टिप्स
बारिश के मौसम में कैसे रखें बच्चों की सेहत का ख्याल?
शादी के 6 महीने बाद नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर पहली बार शेयर की फोटो, साथ में दोनों दिख रहे है काफी क्यूट
गर्मियों में वरदान से कम नहीं ये फल, पोषक तत्वों का भरपूर खजाना, फायदे जान हैरान रह जाएंगे