Lose Belly Fat: पेट की चर्बी से परेशान है तो अपनाएं यें नुस्खे जिंदगी में कभी नहीं जमेगीं चर्बी
पेट की चर्बी को कम करना बेहद मुश्किल काम है। ये काफी जिद्दी किस्म का फैट होता है।
पेट के फैट के कारण आप स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं से जुझ सकते है।
पेट की चर्बी आपके शरीर में जमा होने वाली अन्य चर्बी की तुलना में कहीं ज्यादा खतरनाक होती है, क्योंकि यें आपके इंटरनल ऑर्गन को घेर लेती है।
फैट के कारण हार्ट, शुगर और लिवर की समस्या बढ़ जाती है।
अगर आप पेट की चर्बी को गलना चाहते है तो सुबह कुछ ऐसी आदतों को अपने रूटीन में शामिल करे जो आपके वेट लॉस में मदद करेगा।
आइए जानते है सुबह की कुछ आदतें जो आपके पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं।
सुबह को करे एक्सरसाइज। सिर्फ 30 मिनट की नियमित एक्सरसाइज से आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और साथ ही फैट ऑक्सीकरण को बढ़ावा मिलता है।
आपका नाश्ता पौष्टिक और प्रोटिन युक्त होना चाहिए जिसमें अंडे, ग्रीक योगर्ट या प्रोटीन स्मूदी जैसी चीजें शामिल हों जो आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करेगा और केलरी को जलाएगा।
पेट के फैट को कम करने के लिए शरीर को हाइड्रेट जरुर रखे। सुबह के वक्त 1 बड़े गिलास में नींबू का रस डाल कर पीने से मेटाबॉलिज्म बढाता है।
पेट के चर्बी को कम करने के लिए 5 मिनट तक मेडिटेशन करना जरुरी है, ध्यान तनाव को भी कम करता है।
पेट के फैट को कम करने के लिए 7 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद लेना बेहद जरुरी है। खराब स्लीप साइकिल से हॉर्मोन पर असर पड़ता है।