A view of the sea

Credit: Pinterest

सर्दियों में इस तरह बनाएं अपनें घुंघराले बालों को खूबसूरत, जानें आसान टिप्स

ठंड के मौसम में बालों का ख्याल रखना बेहद मुश्किल हो जाता है, खासकर अगर बात करें घुंघराले बालों की।

सर्दियों में घुंघराले बालों की नमी को खत्म कर देती है। इससे बाल रुखे और बेजान हो जाती है।

आइए जानें कि इस तरह की समस्या को कैसे दूर करें और अपने बालों को खूबसूरत बनाए।

नमी बनाए रखें- घुंघराले बाल स्वाभाविक रूप से सूखे होते हैं, इसलिए हर हफ्ते नारियल तेल, जैतून का तेल, या शिया बटर से हेयर मास्क बनाकर लगाएं।

गर्म पानी से बचें- सर्दियों में गर्म पानी से बाल धोने से बचें क्योंकि यह स्कैल्प की नमी को खत्म कर देता है। हमेशा गुनगुने या ठंडे पानी का इस्तेमाल करें।

सिलिकॉन-फ्री हेयर प्रोडक्ट्स- घुंघराले बालों के लिए सिलिकॉन-फ्री शैंपू और कंडीशनर का उपयोग करें। ये बालों को हाइड्रेट करने के साथ-साथ स्कैल्प को स्वस्थ रखते हैं।

हेयर प्रोटेक्टेंट का उपयोग करें- अगर आप सर्दियों में हीट स्टाइलिंग टूल्स जैसे हेयर ड्रायर या स्ट्रेटनर का उपयोग करते हैं, तो पहले हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे लगाएं। यह बालों को हीट डैमेज से बचाता है।

रात में बालों की देखभाल- रात में सोते समय सिल्क या सैटिन पिलो कवर का इस्तेमाल करें। साथ ही, रात में बालों में हल्का तेल लगाकर मसाज करें और उन्हें ढीली चोटी में बांध लें।

सर्दियों में धूप का फायदा उठाएं- सर्दियों की हल्की धूप बालों के लिए फायदेमंद हो सकती है। समय-समय पर बालों को धूप में सुखाएं और विटामिन डी का लाभ उठाएं।

Read More