A view of the sea

बारिश के मौसम में कैसे रखें बच्चों की सेहत का ख्याल?

बारिश का मौसम बच्चों के लिए बेहद रोमांचक होता है। कागज की नावें बनाना, बारिश में भीगने की जिद और मिट्टी की खुशबू बच्चों का मन मोह लेती है।

इस मौसम में उनके स्वास्थ्य का ध्यान देना बहुत ज्यादा जरुरी है। क्योंकि तापमान और गंदगी बच्चों की इम्युनिटी पर असर डालती है ।

जिसके वजह से उन्हें बुखार, डायरिया, डेंगू जैसी बीमारियों से जूझना पड़ता है।

ऐसे में आज हम जानेगे की बारिश के मौसम में कैसे रखें अपने नन्हें मुन्नों का ख्याल।

खानपान- बच्चों की इम्युनिटी काफी कमजोर होती है। ऐसे में पैरेंट्स बच्चों को पोषण से भरपूर और घर का बना हेल्दी खाना दे।

साफ- सफाई- बारिश में बैक्टीरिया और वायरस तेजी से फैलता है। ऐसे में पैरेट्स बच्चों के साफ-सफाई का विशेष ध्यान दे, उनके हाथो को अच्छी तरह धोए और नाखूनों को हमेशा छोटा रखे।

पीने के लिए साफ पानी- बारिश के मौसम में यह हमेशा ध्यान दे कि बच्चा साफ पानी पीए।

इन आसान तरीको से आप अपने बच्चों की हेल्थ को बारिश के मौसम में ठीक रख सकते है।

Read More