चैत्र नवरात्रि में इस विधि से करें घटस्थापना, मां दुर्गा की कृपा से पूरी होंगी सभी मनोकामना
चैत्र नवरात्रि का हिंदु धर्म में अपना ही एक महत्व है, इस दिन हिंदु नववर्ष की शुरुआत होती है।
इस अवसर पर हम जानेंगें कि घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि क्या है।
घटस्थापना चैत्र नवरात्रि के पहले दिन, शुभ मुहूर्त में की जाती है। इस वर्ष घटस्थापना का शुभ समय 30 मार्च 2025 को प्रातः 06:13 से 10:22 तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त 12:01 से 12:50 तक रहेगा।
घटस्थापना के लिए घर के उत्तर-पूर्व कोने (ईशान कोण) को साफ करें और गंगाजल छिड़ककर पवित्र करें।
एक लकड़ी की चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर उस पर स्वास्तिक बनाएं और फिर घट (कलश) स्थापित करें।
तांबे, मिट्टी, या पीतल के कलश में गंगाजल भरें और उसमें सुपारी, सिक्के, हल्दी की गांठ, दूर्वा और आम के पत्ते डालें।
नारियल को लाल वस्त्र से लपेटकर कलश के ऊपर रखें और इसे मौली (कलावा) से बांधें। नारियल का मुख आपकी ओर होना चाहिए।
यदि संभव हो, तो अखंड दीपक जलाएं, जो नौ दिनों तक लगातार जलता रहे। इसके लिए शुद्ध घी या तिल के तेल का उपयोग करें।
नौ दिनों तक दुर्गा सप्तशती, देवी कवच, या दुर्गा चालीसा का पाठ करें और मां के नौ रूपों की पूजा करें।