अहमदाबाद में एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर टेक-ऑफ के दौरान क्रैश, जानें यात्रियों की सूची
गुजरात की राजधानी अहमदाबाद के मेघाणी नगर इलाके में गुरुवार उस समय हड़कंप मच गया, जब सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक बड़ा विमान हादसा हो गया।
हादसा उस वक्त हुआ जब एयर इंडिया का एक ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भर रहा था। विमान में 242 यात्री सवार थे।
लोगों के मुताबिक, टेक-ऑफ के दौरान अचानक विमान एयरपोर्ट की बाहरी दीवार से टकरा गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ और विमान में आग लग गई।
इस हादसे की पुष्टि राज्य पुलिस नियंत्रण कक्ष ने की है।
अहमदाबाद पुलिस, दमकल विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
एयर इंडिया B787 ड्रीमलाइनर विमान, AI 171 दुर्घटनाग्रस्त, यात्रियों की सूची