A view of the sea

Credit- Google

महाभारत के महान योद्धा से जुड़ी हरियाणा के इस शहर की अद्भुत कहानी

करनाल का नाम महाभारत के महान योद्धा और दानवीर राजा कर्ण के नाम पर रखा गया है।

कहा जाता है कि राजा कर्ण ने इस शहर की स्थापना की थी।

कर्ण अपनी दानवीरता के लिए प्रसिद्ध थे और रोज सुबह अपने वजन के बराबर सोना दान करते थे।

कर्णताल, जहां राजा कर्ण स्नान कर भगवान शिव का जलाभिषेक करते थे, करनाल में स्थित है।

महाभारत के युद्ध में मृत्यु-शैय्या पर पड़े राजा कर्ण ने अपना स्वर्ण-दन्त दान में दिया था।

भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन ब्राह्मण के वेश में कर्ण से स्वर्ण का दान लेने पहुंचे थे।

दान देने के लिए कर्ण ने भूमि पर बाण चलाकर स्वच्छ जल का झरना प्रकट किया।

करनाल में कर्णताल पार्क राजा कर्ण को समर्पित है।

पार्क में राजा कर्ण की विशाल प्रतिमा धनुष, तीर और रथ के पहिए के साथ स्थापित है।

Read More