ये 9 रंग मां दुर्गा के नौ रुपों को है समर्पित, जानें किस दिन कौन से कलर के पहने कपड़े
नवरात्रि में दुर्गा मां के 9 रुपों की पूजा की जाती है, लेकिन क्या आपको पता हैं कि इन 9 दिनों में अलग-अलग रंगों का अपना ही अलग महत्व है।
आइए जानें कि किस देवी को कौन सा रंग पंसद है और आपको इन 9 दिनों में किस रंग के कपड़े पहने चाहिए।
मां शैलपुत्री- नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। माता का पसंदीदा रंग नारंगी होता है। इसलिए इस दिन ऑरेंज रंग के कपड़ें पहनने चाहिए।
मां ब्रह्मचारिणी- नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। इस दिन सफेद रंग का कपड़ा पहनना जाता है, जो शांति और पवित्रता का प्रतीक है।
मां चंद्रघंटा- तीसरा दिन मां चंद्रघंटा का दिन होता है। मां को लाल रंग बहुत प्रिय है। ऐसे में आप इस दिन लाल रंग के कपड़े को पहन सकते हैं। लाल रंग प्रेम और ऊर्जा को दर्शाता है।
मां कुष्मांडा- नवरात्रि के चौथे दिन पर मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है। इस दिन गहरे नीले रंग को पहना जाता है। यह रंग शक्ति और स्थिरता को दर्शाता है।
मां स्कंदमाता- नवरात्र के पांचवे दिन पीला रंग पहना जाता है। इस दिन मां दुर्गा के पांचवे रूप स्कंदमाता की पूजा की जाती है।
मां कात्यायनी- नवरात्र के छठे दिन आप हरे रंग के कपड़े को पहन सकते हैं। यह रंग प्रकृति, विकास और समृद्धि का प्रतीक है। इस दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है।
मां कात्यायनी- नवरात्र के छठे दिन आप हरे रंग के कपड़े को पहन सकते हैं। यह रंग प्रकृति, विकास और समृद्धि का प्रतीक है। इस दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है।
मां कालरात्रि- नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। मां कालरात्रि का पसंदीदा रंग स्लेटी है। ऐसे में आप इस रंग के कपड़े को पहन सकते हैं।
मां महागौरी- नवरात्र के 9वें दिन आप बैंगनी रंग के कपड़े को पहन सकते हैं। इस दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। यह रंग भक्ति और आध्यात्मिकता को दर्शाता है।
मां सिद्धिदात्री- नवरात्र के अंतिम में मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां सिद्धिदात्री को गहरे हरा रंग काफी पसंद है। हरे रंग को शुभ और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।