रोज खाली पेट करे इस चीज का इस्तेमाल, कई बीमारी का होगा इलाज
आंवले का सेवन सेहत के लिए काफी फायेदमंद होता है, इसका इस्तेमाल कई स्वास्थ्य समस्या को दूर करने के लिए किया जाता है।
अक्सर लोग आंवले का सेवन अचार, मुरब्बा और जूस के तौर पर करते है।
लेकिन क्या आप जानते है कि कच्चे आंवले खाने के क्या फायदे होते है?
खाली पेट आंवले का सेवन करना पेट के लिए बहुत ही गुणकारी होता है। इसमें विटामिन C, कैल्शियम, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते है।
आंवला खाली पेट सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है, इसमें संतरे से 8 गुना ज्यादा विटामिन C और पोषक तत्व होता है।
आंवला पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है। यह कब्ज और एसिडिटी की समस्या से राहत दिलाती है।
आंवला दिल के लिए काफी असरदार होता है, सुबह आंवले का जूस पीने से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर लेवल में रहता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और अमीनो एसिड होते है।
आंवला स्किन के लिए भी काफी अच्छा होता है, इसमें मौजूद आयरन, कैल्शियम और फैटी एसिड त्वचा को निखारने में मदद करते है। इससे झुर्रियां, दाग-धब्बों की समस्या कम हो जाती है।
आंवला वजन कम करने और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है।